चतरा: बड़ी खबर झारखंड के चतरा से है जहां यात्रियों से भरी बस अचानक टायर फटने की वजह से सड़क किनारे पलट गई. यह घटना चतरा-गया मुख्यमार्ग एनएच22पर स्थित वशिष्टनगर जोरी थाना क्षेत्र के भुइयाँडीह-मुरैनवा मोड़ के पास हुई है. घटना में 1 दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रुप से घायल हो गये हैं. घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चतरा में टायर फटने से यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 से अधिक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि बदन नामक स्लीपर यात्री बस छत्तीसगढ़ के रायपुर से बिहार के गया जिला अंतर्गत इमामगंज डुमरिया जा रही थी. इसी दौरान एनएच22पर स्थित वशिष्टनगर जोरी थाना क्षेत्र के भुइयाँडीह-मुरैनवा मोड़ के समीप बस पलट गई. घटना के बाद मौके पर काफी अफरा-तफरी मच गई. किसी तरह खुद गाड़ी से बाहर निकल कर कई यात्रियों ने अपनी जान बचाई. वहीं हादसे में 1 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये हैं. घायलों में आधा दर्जन की स्थिति गंभीर है. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है जहां इलाज जारी है.

चतरा से संजय कुमार की रिपोर्ट--