BIHAR NEWS : जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से की मुलाकात
पटना: जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताVashishtha Narayan Singh से शिष्टाचार मुलाकात की.पटना स्थित आवास पर पहुंचकर नीतीश कुमार ने वशिष्ठ नारायण सिंह का कुशलक्षेम जाना.
नीतीश कुमार ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की.दोनों नेताओं के बीच समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई.सामाजिक विषयों पर भी दोनों नेताओं ने विचार-विमर्श किया.लंबे सार्वजनिक जीवन से जुड़े अनुभव और पुरानी यादें साझा की गईं.मुलाकात काफी देर तक चली और कई अहम विषयों पर बातचीत हुई.जद(यू) संगठन और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की संभावना जताई जा रही है. बैठक को पार्टी के भीतर महत्वपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात माना जा रहा है.इसमौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेताLalan Kumar Sarraf भी मौजूद रहे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--