Hindi News / खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद ने अपने विभाग में...

BIHAR NEWS : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद ने अपने विभाग में संभाला पदभार

Edited By:  |
bihar news

पटना : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के नवनियुक्त सचिव दीपक आनंद ने शनिवार को विभाग में अपना पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभाग की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली.

इसके पश्चात सचिव आनंद ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न वितरण, राशन कार्ड प्रबंधन, उपभोक्ता संरक्षण तथा विभागीय डिजिटल सेवाओं से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई.

सचिव ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आमजन को विभागीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

बैठक में विभाग के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, साथ ही बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया.

सचिव ने विभागीय अधिकारियों से समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों में तत्परता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर बल दिया.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--