BIHAR NEWS : CM नीतीश ने प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप की विजेता अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

Edited By:  |
bihar news

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को01अणे मार्ग स्थित'संकल्प'सभागार में प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20विश्व कप-2025की विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी अनु कुमारी को23लाख43हजार750रूपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया. अनु कुमारी प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20विश्व कप-2025की विजेता भारतीय टीम की सदस्य रही हैं. भारतीय टीम को विजय बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है.

मुख्यमंत्री ने अनु कुमारी को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि आप इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहिये और राज्य एवं देश का नाम रौशन करते रहिये. हम सब लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार की एक साधारण घर की बेटी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल की है. राज्य सरकार'मेडल लाओ-नौकरी पाओ'योजना के तहत पदक जीतनेवाले राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी प्रदान कर रही है. राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है. खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित करते हुए उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है. आप आगे बढ़ते रहिये,सरकार आपको हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी. आप बिहार की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं,हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं.

खिलाड़ी अनु कुमारी ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न (क्रिकेट का बल्ला और बॉल) भेंट किया. अनु कुमारी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके सहयोग से हम सब आगे बढ़ रहे हैं. राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है. हम सब खिलाड़ी बहुत खुश हैं. बिहार में खेल इफ्रास्ट्रक्चर का बहुत अच्छा विकास हुआ है जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है. देशभर में खेल के क्षेत्र में बिहार की प्रशंसा होने लगी है जिससे हम सभी को गर्व महसूस होता है. बाहर के आनेवाले खिलाड़ी जब बिहार से खेलकर जाते हैं तो बिहार की प्रशंसा करते हैं. मुख्यमंत्री जी के कार्यों की सभी जगह तारीफ हो रही है.

ज्ञातव्य है कि अनु कुमारी बिहार के बक्सर जिला के सिमरी थाना के मुकुंदपुर गांव की रहनेवाली एक साधारण परिवार की लड़की है. इनके पिताजी सोहन चौधरी ने बताया कि अनु कुमारी बचपन से ही मेहनती और लगनशील रही है. इसके खेल प्रतिभा को बिहार क्रिकेट केट ऐसोसिऐशन ने पहचाना और खेलने का मौका दिया. इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखी और नेशनल टीम में सेलेक्ट हुई. यह बहुत अच्छा बॉलिंग करती है. प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20विश्व कप-2025का जो आयोजन हुआ उसमें अनु कुमारी ने अच्छी बॉलिंग की और भारत को विजयी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. मुझे गर्वहै कि मैं ऐसी बेटी का पिता हूँ,जिसने मुझे समाज में पहचान दिलाई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत काम कर रहे हैं. बिहार की बेटी और हम जैसे पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं.

इस अवसर पर उप मुख्यमन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,खेल मंत्री श्रेयसी सिंह,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार,मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि,मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह,खेल विभाग के सचिव महेन्द्र कुमार,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण,प्रशिक्षक शिका,क्रिकेट खिलाड़ी अनु कुमारी के पिता सोहन चौधरी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट---