BIHAR NEWS : मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय 15 जून को पटना HC के नवनियुक्त 7 जजों को दिलायेंगी शपथ
Patna : पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय 15 जून 2026 को पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त सात जजों को पद की शपथ दिलायेंगी. शपथ ग्रहण समारोह पटना हाईकोर्ट के शताब्दी हॉल में सुबह दस बजे होगा.
गौरतलब है कि भारत के राष्ट्रपति ने अधिवक्ता रंजन कुमार झा,अधिवक्ता कुमार मनीष और अधिवक्ता राज कुमार को उनके पद भार ग्रहण करने की तिथि से पटना हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया है.
साथ ही अधिवक्ता राणा विक्रम सिंह,अधिवक्ता विकास कुमार,अधिवक्ता गिरिजिश कुमार व अधिवक्ता आलोक कुमार को पद भार ग्रहण की तिथि से दो वर्षों की अवधि के लिए पटना हाईकोर्ट का एडीशनल जज नियुक्त किया है.
इस आशय की अधिसूचना भारत सरकार के विधि तथा न्याय मंत्रालय द्वारा 10 जून,2026 को जारी की जा चुकी है. इनमें तीन नियमित जज नियुक्त किये गये हैं और चार अतिरिक्त जजों को दो वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है.
इसके साथ ही पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या 37 से बढ़ कर 44 हो गया है,जबकि पटना हाईकोर्ट में जजों के 53 स्वीकृत पद हैं.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 फरवरी,2026 को पटना हाईकोर्ट में नौ अधिवक्ताओं को जज बनाने की अनुशंसा किया था. लेकिन फिलहाल कुल सात जजों की नियुक्त किया गया है.
पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट-