Hindi News / 220 करोड़ से ज्यादा रकम होल्ड,साइबर अपराध डीआईजी का बड़ा दावा

बिहार में साइबर अपराध पर बड़ा एक्शन : 220 करोड़ से ज्यादा रकम होल्ड,साइबर अपराध डीआईजी का बड़ा दावा

Edited By:  |
bihar mein cyber apradh par bada action

बिहार में बढ़ते साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक जनवरी 2025 से जुलाई 2026 तक वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ी 2 लाख 32 हजार 730 शिकायतें दर्ज हुईं। इन शिकायतों में 220.48 करोड़ रुपये की रकम होल्ड कराई गई। इनमें 2025 में 1 लाख 17 हजार 812 और जनवरी से जुलाई 2026 तक 1 लाख 14 हजार 918 शिकायतें शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जून 2026 तक साइबर अपराध के मामलों में 2942 FIR दर्ज की गईं और 552 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। इसी अवधि में पीड़ितों को 9.99 करोड़ रुपये की रकम रिफंड कराई गई। वर्ष 2025 में 6319 FIR और 1069 गिरफ्तारियां दर्ज की गई थीं, जबकि रिफंड की रकम 15.62 करोड़ रुपये रही।

साइबर इंटेलिजेंस टीम ने जनवरी से जुलाई 2026 के बीच साइबर अपराध में इस्तेमाल किए गए 6399 मोबाइल नंबर और 1876 IMEI को ब्लॉक कराया। साइबर प्रहार अभियान के तहत म्यूल अकाउंट से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की गई। साइबर प्रहार 2.0 में 1215 FIR, 112 गिरफ्तारियां और 89 म्यूल अकाउंट से जुड़े मामले दर्ज हुए। वहीं साइबर प्रहार 3.0 में 536 FIR और 143 गिरफ्तारियां हुईं।

सोशल मीडिया पेट्रोलिंग यूनिट ने जनवरी से जुलाई 2026 के दौरान 2809 आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड करने वाले सोशल मीडिया URL/User IDs को टेकडाउन कराया और 738 IDs डिलीट कराए गए।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराध से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण भी दिया गया। जनवरी 2026 से अब तक 630 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है।