बिहार में 6 IAS अफसरों का तबादला : उज्ज्वल सिंह ग्रामीण विकास, श्रीकान्त शास्त्री पशुपालन समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छहIASअधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है. सामान्य प्रशासन विभाग ने28अगस्त2026को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. अधिसूचना के अनुसार,उज्ज्वल कुमार सिंह को निदेशक,पशुपालन के पद से स्थानांतरित करते हुए विशेष सचिव,ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया है. वहीं श्रीकान्त शास्त्री को निदेशक,पशुपालन,बिहार के पद पर नई पोस्टिंग दी गई है.
विवेक रंजन मैत्रेय को अपर सचिव,सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नितिन कुमार सिंह को निदेशक,माध्यमिक शिक्षा,बिहार के पद पर पदस्थापित किया गया है. नीलिमा साहू कोDDC-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,जिला परिषद,नवादा के पद से हटाकर संयुक्त सचिव,स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं दिव्या शक्ति को सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान के निर्देश के बाद आयुक्त,उत्पाद के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रशासनिक फेरबदल के तहत इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर योगदान करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार के इस बदलाव से ग्रामीण विकास,पशुपालन,शिक्षा,स्वास्थ्य,सूचना एवं जनसंपर्क तथा उत्पाद विभाग में प्रशासनिक स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय हुई हैं. अधिकारियों की नई पोस्टिंग से संबंधित विभागों के कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद अब सभी संबंधित अधिकारी अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--