Live

BIHAR ELECTION 2025

नालंदा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान जन सुराज के प्रत्याशी कमलेश पासवान को कार्यकर्ताओं ने दूध से नहलाया

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

नालंदा : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी एक से बढ़कर एक कारनामे करने में लगे हैं. नालंदा के हरनौत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार कमलेश पासवान को चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं ने भीड़ इकट्ठा कर जमीन पर बैठाकर पहले दूध से नहलाया और उसके बाद उन्हें लड्डू से तौला गया. इस दौरान स्थानीय लोगों की काफी भीड़ देखी गई.

बता दें कि राजद पार्टी के उम्मीदवार खेसारी लाल को भी दूध से नहलाने के बाद सिक्का से तौला गया था जिसका वीडियो वायरल होने के बाद उसे दोहराने में जुट गए. कमलेश पासवान जिला परिषद के सदस्य हैं और जन सुराज पार्टी द्वारा उन्हें टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा गया है.

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें