Bihar
मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, शिक्षा विभाग ने निकाली अधिसूचना, जानिए कब से इंटर की पढ़ाई हो जाएगी शुरू
PATNA :बिहार मैट्रिक की परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए बड़ी ख़बर है कि मार्च के तीसरे हफ्ते में ही परीक्षा परिणाम जारी हो जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है और इंटर में एडमिशन को लेकर सिलसिलेवार ढंग से बताया गया है।
शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक बिहार में अप्रैल माह में ही इंटरमीडिएट में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इंटर में एडमिशन के लिए Offs पोर्टल (Online Facilitaion System for students) के जरिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। ये ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल तक लिए जाएंगे।
इसके बाद 8 मई तक पहले फेज के तहत दाखिला हो जाएगा। साथ ही 16 मई से स्कूलों में इंटर की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। 31 जुलाई तक इंटर में एडमिशन खत्म हो जाएगा। गौरतलब है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आज छठा दिन था।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।