Live

सीतामढ़ी में पिस्टल की नोक पर बड़ी लूट

फाइनेंस कंपनी से 3.80 लाख रुपये लूट फरार हुए अपराधी, व्यवसायियों में दहशत

P
Prasoon Pandeyलेखक

सीतामढ़ी :बिहार में बेखौफ लुटेरों का तांडव बदस्तूर जारी है। सीतामढ़ी में बेलगाम बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर पीपुल्स फाइनेंस कंपनी में घुस कर हथियार के बल पर 3 लाख 80 हजार रुपये लूट कर चलते बने।

सीतामढ़ी में पिस्टल की नोक पर बड़ी लूट

इस बीच एक ही बाइक पर आए तीनों अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर पहले तो थप्पड़ मारा और फिर काउंटर में रखे 3 लाख 80 हजार रुपये निकाल कर चंपत हो गए। सूचना मिलते ही पुपरी थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

व्यवसायियों में दहशत

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। खास कर व्यवसायियों में भय व्याप्त है। गौरतलब है कि अभी हाल के दिनों में एक फाइनेंस कर्मी से दो लाख की लूट हुई थी, उससे पहले एक व्यवसायी से 20 लाख की लूट की घटना घट चुकी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें