Hindi News / जहानाबाद में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

बिहार दिवस की धूम : जहानाबाद में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Edited By:  |
bihar diwas ki dhoom bihar diwas ki dhoom

जहानाबाद:114 वें बिहार दिवस के मौके पर जिले में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत सबसे पहले प्रभात फेरी के साथ हुई. उसके बाद मुख्य कार्यक्रम अब्दुल बारी नगर भवन में संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी अलंकृता पांडेऔर घोसी विधायक ऋतुराज कुमारने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया.

जहानाबाद उपविकास आयुक्त डॉ.प्रीति कुमारी के साथ आए कई गण्यमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई. इसके पूर्व जिला कला संस्कृति पदाधिकारी ने अतिथियों को अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया. जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए.

इस मौके पर जहानाबाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे बिहार के साथ-साथ जहानाबाद जिला भी 114वां बिहार दिवस मना रही है. पूरे बिहार के मानचित्र में जहानाबाद का भी अपना अलग पहचान है. साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि अपने जिले के सभी छात्र छात्राएं अपने जीवन में कुछ बेहतर कार्य करें. जिससे पूरे बिहार में जहानाबाद जिले का भी नाम रौशन हो.