BIG NEWS : पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, घटना से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
big news

पटना: राजधानी पटना केफुलवारीशरीफ में दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सेइलाके में दहशत है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी.

बताया जा रहा है कि फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के विकास विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया. मृतक की पहचान सुनील कुमार (30वर्ष),पिता मोहन यादव के रूप में की गई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारघटना उस समय हुई जब सुनील कुमार कॉलोनी में मौजूद थे. तभी बाइकसवार अपराधी मौके पर पहुंचे और उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी. गोली लगते ही सुनील कुमार जमीन पर गिर पड़े और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे.

घटना की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से गोली के तीन खोखे बरामद किए हैं. वरीय अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है.इसके बाद एफएसएल टीम और फॉरेंसिक यूनिट को घटनास्थल पर बुलाया गया है.

पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है,हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

मामले में फुलवारीशरीफ थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट--