Hindi News / बाढ़ में वज्रपात से खेत में काम कर रहे 2 किसानों की मौत,...

BIG NEWS : बाढ़ में वज्रपात से खेत में काम कर रहे 2 किसानों की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Edited By:  |
big news

बाढ़ : बड़ी खबर बाढ़ से है जहां भदौर थाना क्षेत्र के ललपुर गांव में गुरुवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे 2 किसानों की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है.

बताया जा रहा है कि भदौर थाना क्षेत्र के ललपुर गांव में गुरुवार को अचानक मौसम में बदलाव के कारण जोरदार बारिश होने लगी. बारिश के क्रम में खेत में धान के विचड़ा गिरा रहे दो किसानों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है. ग्रामीण सकते में हैं कि ये क्या हो गया. मरने वाले दोनों किसान सीताराम और गुप्त महतो ललपुर गांव के रहने वाले थे. दोनों व्यक्ति एक साथ खेत में धान का विचड़ा गिरा रहे थे. इसी दौरान घटना हुई. घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों व्यक्ति मृत पाया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

बाढ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट --