BIG NEWS : स्मैक कांड में फरार चल रहे सिपाही ऋषिकेश क्रांतिकारक रांची से गिरफ्तार
Patna : पटना में सामने आए25करोड़ रुपये के स्मैक कांड में फरार चल रहे बिहार पुलिस के सिपाही ऋषिकेश क्रांतिकारक उर्फ अनीश को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है.वह आलमगंज थाना कांड संख्या293/26में नामजद आरोपी था.गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
जांच के अनुसार आरोपी मूल रूप से नवादा का रहने वाला था और बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था.पहले वह गया में पदस्थापित था.जुलाई2025में उसका तबादला भागलपुर किया गया था, लेकिन उसने वहां योगदान नहीं दिया और फरार हो गया.
इस मामले में पहले ही समस्तीपुर निवासी जितेंद्र कुमार और जहानाबाद निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है.जांच में यह खुलासा हुआ कि ऋषिकेश उर्फ अनीश ड्रग सिंडिकेट की महत्वपूर्ण कड़ी था.पुलिस को रामकृष्ण नगर और आलमगंज इलाके से उसके बैंक दस्तावेज, चेकबुक और सर्विस रिकॉर्ड भी मिले हैं.
पुलिस के मुताबिक, पटना में स्मैक की प्रोसेसिंग और सप्लाई का बड़ा नेटवर्क संचालित हो रहा था.रॉ मटेरियल मुगलसराय और गाजीपुर से लाया जाता था.इसके बाद ट्रेन, कुरियर और सड़क मार्ग के जरिए सप्लाई की जाती थी.आरोप है कि सड़क मार्ग से तस्करी के दौरान ऋषिकेश पुलिस वर्दी में साथ रहता था ताकि चेकिंग से बचा जा सके.
जांच में इस नेटवर्क का संबंध बेउर जेल से भी जुड़ने की बात सामने आई है.पुलिस सूत्रों के अनुसार, जेल से एक कथित“दादा” पूरे रैकेट को संचालित कर रहा था.मामले में पटनदेवी इलाके के राहुल यादव समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज है.पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और संभावित मिलीभगत की जांच कर रहीहै.
पटना से विवेक कुमार की रिपोर्ट--