Hindi News / बिजली विभाग के कर्मी सुनील कुमार पर गिरि गाज,5 हजार घूस लेते गिरफ्तार

हजारीबाग एसीबी की बड़ी कार्रवाई : बिजली विभाग के कर्मी सुनील कुमार पर गिरि गाज,5 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Edited By:  |
hazaribagh acb ki badi karwai hazaribagh acb ki badi karwai

कोडरमा: जिले के बिजली विभाग के एक कर्मी को हजारीबाग एसीबी की टीम ने 5 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है. गिरफ्तार बिजली कर्मी की पहचान सुनील कुमार के रूप में की गई है, जो झुमरीतिलैया स्थित विद्युत कार्यालय में बतौर लाइनमैन कार्यरत है.

कनेक्शन रद्द करने के एवज में घूस की मांग

मामले की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता राजू यादव ने बताया कि डोमचांच प्रखंड अंतर्गत नीरू पहाड़ी के पास उनका एक ऐश ब्रिक का प्लांट था, जहां उन्होंने कुछ वर्ष पहले कमर्शियल बिजली का कनेक्शन लिया था. वहीं, घाटे में जाने के कारण इन्होंने अपना प्लांट 2025 में बंद कर दिया और इसके पश्चात उन्होंने वहां से कनेक्शन कटवाने सहित कनेक्शन के समय जमा किए गए सिक्योरिटी मनी वापस लेने के लिए झुमरीतिलैया स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे.

सिक्योरिटी मनी वापस लेने के लिए लगाने पड़े चक्कर

जहां उन्हें सिक्योरिटी मनी वापस लेने के लिए कई बार चक्कर लगाने पड़े. इस दौरान उनकी मुलाकात कार्यालय में कार्यरत लाइनमैन सुनील से हुई. उन्होंने कनेक्शन रद्द करने और सिक्योरिटी मनी वापस करने के एवज में उनसे 15 हजार रुपए घूस की मांग की थी. जिसके विरोद में पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग से की. हजारीबाग एसीबी टीम ने गुरुवार को झुमरीतिलैया स्थित बिजली कार्यालय के पास पहुंची और सुनील को 5 हजार रुपए घुस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके पश्चात एसीबी की टीम सुनील को अपने साथ हजारीबाग ले गई.