BIG NEWS : CSBC ने जारी किया सिपाही भर्ती परीक्षा कार्यक्रम, विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर देखें
Edited By:
|
Updated :20 May, 2026, 02:51 PM(IST)
पटना:बड़ी खबर राजधानी से है जहांCSBCने सिपाही भर्ती परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. विज्ञापन संख्या02/2026की लिखित परीक्षा21जून2026को होगी. ई-एडमिट कार्ड8जून से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह10बजे से शुरू होगी. दूसरी पाली दोपहर2बजे से आयोजित होगी. परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र लाना होगा. परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारीCSBCकी वेबसाइट पर अपलोड है. बिहारभर के अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर हलचल तेज है. सभी परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है.अभ्यर्थियों से वेबसाइट पर जाकर जानकारी लेने की अपील की गई है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-