BIG NEWS : झारखंड के मधुपुर में बैंक लूट मामले में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी बिपिन राय गिरफ्तार

Edited By:  |
big news

NEWS DESK :झारखंड के मधुपुर मेंबैंक लूट मामले में बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कुख्यात अपराधी बिपिन राय को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी देवघर के मधुपुर थाना कांड संख्या 146/25 में वांछित था. 22 सितंबर 2025 कोHDFCबैंक में बड़ी लूट की वारदात में शामिल था. बदमाशों ने करीब 2 किलो सोना और 1 करोड़ 60 लाख रुपये लूटा था. आरोपी बिपिन राय वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इन पर लूट,डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कुल पांच मामले दर्ज है. एसटीएफ की इस कार्रवाई से आपराधिक गिरोह में हड़कंप है.

संजय कुमार की रिपोर्ट--