BIG NEWS
बोकारो थर्मल स्टेशन पर कोयला रैक में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग
बेरमो : बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेशन पर खड़ी कोयले से लदी एक मालगाड़ी के रैक के डिब्बे में अचानक आग लग गई. आग की लपटें और धुआं उठते देख यात्रियों और रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया.
घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन अधीक्षक शैलेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत डीवीसी दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. इस घटना में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है. रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली है और स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही है.
बेरमो से पंकज कुमार की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।