बाबूलाल ने की पीसी : पाकुड़ में बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला,दलगत चुनाव जानबूझकर नहीं कराने का लगाया आरोप

Edited By:  |
babulal ne ki pc babulal ne ki pc

पाकुड़:झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता कर हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन पर दलगत चुनाव नहीं कराने का आरोप लगाया है. बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन को दलगत चुनाव कराने के लिए कहा गया था लेकिन, हेमंत सोरेन द्वारा जानबूझकर दलगत चुनाव नहीं कराया गया. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को पता था कि नगर निगम चुनाव में हमारी हार हो जायेगी और बीजेपी की जीत.

निकाय चुनाव पर आगे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बाजेपीसमर्थित प्रतयाशी को कार्यकर्ता जीताने का काम करेगी. कार्यकर्ता सही ढंग से काम करें जिससे पुन जीत कर अध्यक्ष के कुर्सी पर काबिज हो पाएंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में काम करें.