Hindi News / दिल्ली में बिहार के युवक की मौत पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने...

BIG NEWS : दिल्ली में बिहार के युवक की मौत पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जताई चिंता

Edited By:  |
big news

NEWS DESK : बिहार के खगड़िया निवासी 23 वर्षीय पांडव कुमार की दिल्ली में गोली लगने से मौत की सूचना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने चिंता जताई है. वहीं Ljpr सांसद राजेश वर्मा ने परिजनों से मिलकर संवेदना जताई है. पार्टी की ओर से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई. बिहार सरकार से मुआवजे की मांग की है और न्याय दिलाने का भरोसा दिया है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है. जरूरत पड़ने पर केंद्रीय गृहमंत्री से मिलने की भी बात कही गई है.

घटना को लेकर कानून-व्यवस्था और मानवाधिकार पर सवाल उठा है.