Live

BIG NEWS

गिरिडीह में मालगाड़ी हुई बेपटरी, रेल लाइन बाधित, रेलवे विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गिरिडीह : बड़ी खबर गिरिडीह से है जहां सलैया स्टेशन और कोबाड़ के बीच एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. यह घटना कोवाड़ और सलैया रेलवे स्टेशन के बीच ब्रिज नंबर 207,पोल संख्या 9/10 के पास हुई है. इस दुर्घटना में किसी भी तरह से जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है.

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत मरम्मत कार्य में जुट गई है. फिलहाल कोडरमा-कोवाड़ मेन लाइन पर सभी ट्रेनों का परिचालन बाधित है और टीम बेपटरी हुई मालगाड़ी को पटरी पर लाने में जुटी हुई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें