Hindi News / झारखंड के अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने अपने पद से दिया इस्तीफा

BIG NEWS : झारखंड के अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Edited By:  |
big news

रांची: राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है. झारखंड के महाधिवक्ता के बाद अब राज्य के अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय को सौंप दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताए हैं.

बता दें कि राज्य में 24 घंटे के भीतर दो वरिष्ठ विधिक अधिकारियों के इस्तीफे से विधिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इससे पहले रविवार को महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद रोहितश्य रॉय को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है. लगातार दो बड़े विधिक अधिकारियों के इस्तीफे के बाद अब राज्य की नई कानूनी टीम को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट--