BIG BREAKING : झारखंड के एडवोकेट जनरल राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा!
रांची : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से है जहां राज्य सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे की सूचना सामने आते ही चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. हालांकि अब तक उनके इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
आपको बता दें कि राजीव रंजन लंबे समय से झारखंड सरकार के महाधिवक्ता के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे और राज्य सरकार की ओर से कई अहम मामलों में अदालतों में पक्ष रख चुके हैं. वो राज्य के वरिष्ठ और अनुभवी विधि विशेषज्ञों के रुप में जाने जाते हैं. ऐसे में अचानक उनका पद छोड़ने का निर्णय कई सवाल खड़े होते हैं.
महाधिवक्ता का पद किसी भी राज्य सरकार के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. क्योंकि सरकार की कानूनी रणनीति,संवैधानिक मामलों और उच्च न्यायालय में पक्ष रखने की जिम्मेदारी इसी पद के माध्यम से निभाई जाती है. ऐसे में राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद अब सबकी नजर राज्य सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है.