BIG BREAKING : रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी,बीडीडीएस की टीम तलाशी में जुटी

Edited By:  |
big breaking

रांची:रांची सिविल कोर्ट के बाद अब समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. किसी ने धमकियों से भरा ई-मेल भेजा है.ईमेल के जरिए ये भी बताया गया कि बीडीडीएस की टीम भी इस बम का पता नहीं लगा पाएगी. इस धमकी भरे ई-मेल के बाद से समाहरणालय परिसर में हड़कंप मच गया. रांची पुलिस अलर्ट मोड में है. समाहरणालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इस धमकी भरे ई-मेल के बाद से सुरक्षा एजेंसी हरकत में आ गई है. डॉग स्कवायड की टीम भी बम की तलाशी में जुट गई है. हालांकि, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं मिली है.

ई-मेल में डीसी ऑफिस को सल्फरनाइट्रेट बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बीडीडीएस की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है.पूरे परिसर को खंगाला जा रहा. कोतवाली डीएसपी भी मौके पर पहुंची हुई है.बात दें कि कुछ ही दिन पहले ई-मेल के जरिए सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.