Hindi News / नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

BIG BREAKING : नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
big breaking

NEWS DESK : खान ग्लोबल स्टडीज विवाद से जुड़े मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है. ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इस घटना के बाद बिहार से लेकर नेपाल तक सनसनी फैल गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार,पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में हुए बवाल के बाद पुलिस कई आरोपियों की तलाश में जुटी थी. इसी मामले में रौशन आनंद का नाम सामने आया था और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. वहीं,प्रिंस यादव के बारे में बताया जा रहा है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल चला गया था और वहां एक गेस्ट हाउस में रह रहा था.


सूत्रों के मुताबिक,प्रिंस यादव की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. हालांकि,उनकी मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या वजह रही,इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गेस्ट हाउस में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही घटनास्थल से मिले तथ्यों और साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है.


इधर,बिहार पुलिस भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रिंस यादव की मौत का संबंध खान ग्लोबल स्टडीज विवाद से है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है.


फिलहाल,अधिकारियों की ओर से विस्तृत बयान का इंतजार किया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद ही प्रिंस यादव की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी. इस घटना ने पहले से चर्चित खान ग्लोबल स्टडीज प्रकरण को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. अब सभी की निगाहें जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है.

संजय कुमार की रिपोर्ट--