BIG BREAKING : CM सम्राट चौधरी ने श्रावणी मेला और संभावित बाढ़ को लेकर की हाई लेवल मीटिंग
पटना: बिहार में आगामी श्रावणी मेला और संभावित बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय में हाई लेवल समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री,आपदा प्रबंधन मंत्री,पथ निर्माण मंत्री समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. साथ ही राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्रीDilip Jaiswalभी बैठक में शामिल हुए. बैठक में श्रावणी मेला की तैयारियों,श्रद्धालुओं की सुविधाओं और संभावित बाढ़ से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.
बैठक के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों की सुरक्षा,राहत और समय पर बचाव कार्य सुनिश्चित करने को लेकर समीक्षा की है.
उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि सावनी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को हर जरूरी सुविधा मिले और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेजी से हो.
सरकार ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने और समय पर तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-