BIG BREAKING : पटना विश्वविद्यालय का छात्र संघ चुनाव स्थगित, विश्वविद्यालय प्रशासन का फैसला

Edited By:  |
big breaking

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी से है जहां पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव स्थगित कर दिया गया है. पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने अगले आदेश तक चुनाव स्थगित करने की घोषणा की है.

बता दें कि पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर शनिवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों और शिक्षक से हुई बाद विवाद के बाद पटना कॉलेज के छात्रों ने साइंस कॉलेज के शिक्षक की पिटाई कर दी. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया. पटना कॉलेज परिसर में बगैर अनुमति के नारेबाजी, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन और साइंस कॉलेज में प्रोफेसर की पिटाई, पीयू के पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार को लेकर पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव स्थगित कर दिया है. पटना विश्वविद्यालय के डीन ने अगले आदेश तक चुनाव स्थगित करने की घोषणा की. पटना विश्वविद्यालय में 28 फरवरी को छात्र संघ चुनाव होना था.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--