BIG BREAKING : निगरानी टीम ने साहेबगंज नगर परिषद के JE अमन कुमार को 9 हजार घूस लेते पकड़ा

Edited By:  |
big breaking

पटना : बड़ी खबर पटना से है जहां विशेष निगरानी इकाई की टीम ने साहिबगंज, मुजफ्फरपुर के कनीय अभियंता अमन कुमार को 9,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि SVU कार्यालय में परिवादी राजकुमार तिवारी के द्वारा यह शिकायत की गई कि आरोपी अमन कुमार, कनीय अभियंता साहिबगंज, मुजफ्फरपुर के द्वारा साहिबगंज में पेपर ब्लॉक लगाने के लिए ₹25,000/ रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है. सूचना की जांच और सत्यापन कराया गया तो शिकायत सत्य पाया गया. इसके बाद SVU के पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार सिंह एवं SVU के अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी की छापेमारी धावा दल ने गुरुवार को साहिबगंज, मुजफ्फरपुर के कनीय अभियंता अमन कुमार को 9,000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है.

इस संबंध मेंSVU (विशेष निगरानी इकाई) थाना कांड संख्या 7/26 दिनांक 19.02.26 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथा संशोधित 2018 दर्ज किया गया है. वहीं मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट--