BIG BREAKING : लैंड फॉर जॉब मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव की वर्चुअल पेशी, आरोप तय करने पर फैसला टला, 30 सितंबर को सुनवाई
पटना: लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में वर्चुअल माध्यम से पेशी हुई. मामले में लालू यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर अदालत में सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने इस मुद्दे पर अपना फैसला फिलहाल टाल दिया है.
अदालत अब30सितंबर को आरोप तय करने के मुद्दे पर अपना आदेश सुनाएगी. इससे पहले मामले से जुड़े दस्तावेजों और विभिन्न पक्षों की दलीलों पर सुनवाई की गई. अब30सितंबर की तारीख पर अदालत के फैसले का इंतजार है.
यह मामला कथित लैंड फॉर जॉब यानी जमीन के बदले नौकरी देने से जुड़ा हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी इस मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है. जांच एजेंसी का आरोप है कि जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने से जुड़े कथित लेनदेन में अवैध तरीके से अर्जित धन का इस्तेमाल किया गया.
मामले में लालू प्रसाद यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. आरोप तय करने का चरण मुकदमे की आगे की प्रक्रिया के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अदालत यह तय करेगी कि उपलब्ध सामग्री के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा आगे बढ़ाने के लिए आरोप तय किए जाएं या नहीं.
शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान लालू यादव वर्चुअल माध्यम से अदालत के समक्ष पेश हुए. अदालत में मामले से संबंधित रिकॉर्ड, दस्तावेज और दलीलों पर विचार किया गया. हालांकि, तत्काल फैसला नहीं सुनाया गया.
अब30 सितंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर सबकी नजर रहेगी. अदालत के फैसले के बाद यह स्पष्ट होगा कि लालू यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया किस दिशा में आगे बढ़ेगी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-