BIG BREAKING : राजद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रही रितु जायसवाल भाजपा में होंगी शामिल
पटना: राजद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रही और फायर ब्रांड नेत्री 26 मई 2026 को भाजपा में शामिल होंगी. भाजपा प्रदेश कार्यालय में वो 12.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता लेंगी.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय सरावगी रितु जायसवाल को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे. पार्टी के कई नेता और मंत्री भी मिलन समारोह में शामिल होंगे. रितु जायसवाल राजद के सिंबल पर लोकसभा और विधानसभा की चुनाव लड़ चुकी हैं,लेकिन हार का सामना करना पड़ा है. मुखिया रहते हुए रितु जायसवाल को कई अवॉर्ड भी मिल चुका है. वो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और आरजेडी से विधानसभा एवं लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं. पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में सीतामढ़ी जिले की परिहार सीट से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने राजद से बगावत कर दी थी और निर्दलीय लड़कर लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी को हरवा दिया था. इसके बाद आरजेडी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था. इसके तबाद रितु ने यु वाओं और महिलाओं पर केंद्रित नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था.
पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--