Hindi News / बिहार कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों...

BIG BREAKING : बिहार कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

Edited By:  |
big breaking

पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीकी अध्यक्षता में बुधवार को पटना सचिवालय में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुई. बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी.

कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों,उद्योग,शिक्षा और तकनीक से जुड़े कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई. सबसे बड़ा फैसला सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA)को लेकर हुआ. सप्तम वेतनमान के तहतDAको 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया,जबकि छठे वेतनमान वालों काDA257% से बढ़ाकर 262% और पांचवें वेतनमान वालों का 474% से बढ़ाकर 483% कर दिया गया. यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से लागू होगी.

कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 72,901 करोड़ रुपये तक ऋण उगाही को भी मंजूरी दी. गृह विभाग के प्रस्ताव परEast Champaran, Samastipur, Madhubani, VaishaliऔरSiwanमें पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के 5 नए पद सृजित करने की मंजूरी दी गई.

उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए वैशाली में 100 एकड़ जमीन परNational Institute of Food Technology Entrepreneurship and Management (NIFTEM)कैंपस स्थापना को स्वीकृति मिली. वहीं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने बिहारAIमिशन के तहत के साथ साझेदारी को मंजूरी दी,जिससे अगले 5 वर्षों में 7000 युवाओं कोAIप्रशिक्षण दिया जाएगा.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--