Hindi News / TRE-4 का विज्ञापन जारी, 32,388 पदों के लिए BPSC ने निकाला विज्ञापन

BIG BREAKING : TRE-4 का विज्ञापन जारी, 32,388 पदों के लिए BPSC ने निकाला विज्ञापन

Edited By:  |
big breaking

पटना: बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)ने शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानीTRE-4का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के सरकारी विद्यालयों में कुल32,388शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद अभ्यर्थियों के बीच आवेदन प्रक्रिया को लेकर तैयारी तेज हो गई है.

TRE-4के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया1सितंबर2026से शुरू होगी. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी30सितंबर2026तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन शुल्क के भुगतान की शुरुआत भी1सितंबर से होगी. शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि29सितंबर2026निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आयोग की ओर से जारी विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें.

भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पात्रता,आयु सीमा,शैक्षणिक योग्यता,आरक्षण,विषयवार पदों की संख्या और परीक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है. आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित जानकारी सही तरीके से उपलब्ध करानी होगी.

हालांकि, TRE-4की परीक्षा कब आयोजित होगी,इसकी तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है. परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बाद मेंBPSCकी ओर से की जा सकती है. ऐसे में अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाले अपडेट पर नजर बनाए रखने की जरूरत है.

32,388पदों पर होने वाली यह भर्ती बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है. अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर सकते हैं.

आवेदन एवं भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए अभ्यर्थीBPSCकी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--