Hindi News / राजभवन मार्च सिर्फ दिखावा, छात्रों के हित में NDA सबसे संवेदनशील - जीतन...

BIHAR POLITICS : राजभवन मार्च सिर्फ दिखावा, छात्रों के हित में NDA सबसे संवेदनशील - जीतन राम मांझी

Edited By:  |
bihar politics bihar politics

बोधगया: केंद्रीय मंत्री औरNDAके वरिष्ठ नेता जीतन राम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के हित मेंNDAसरकार सबसे ज्यादा संवेदनशील है. कशिश न्यूज से खास बातचीत में मांझी ने विपक्ष के राजभवन मार्च को सिर्फ दिखावा बताया है.

जीतन राम मांझी ने कहा कि छात्र आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बिहार सरकार तक छात्र हित में लगातार काम कर रही है. अगर विपक्ष के पास कोई मुद्दा है तो उसे विधानसभा में उठाना चाहिए.

एक बार फिर शराबबंदी के मुद्दे पर मांझी ने कहा कि नीति अच्छी है,लेकिन इसके क्रियान्वयन में सुधार की जरूरत है.

"नीतीश कुमार ने शराबबंदी की तीसरी समीक्षा कराई थी. उसमें तय हुआ था कि अगर कोई 1 लीटर तक शराब लेकर घर जा रहा है या पीकर घर जा रहा है तो उसे जेल नहीं भेजा जाएगा. इससे बड़ा सुधार क्या होगा?"

उन्होंने बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू करने का सुझाव दिया. "महात्मा गांधी गुजरात में पैदा हुए. वहीं सबसे पहले शराबबंदी लागू हुई और वहां सफ़लतापूर्वक शराब चालू है."

मांझी ने आरोप लगाया कि शराबबंदी के नाम पर गरीबों को परेशान किया जाता है,जबकि बड़े लोग बच निकलते हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष जब सत्ता में था,तब उसने छात्रों के लिए क्या किया,इसका जवाब भी उसे देना चाहिए.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट