Live

BIG BREAKING

वैशाली में दर्दनाक हादसा, वेल्डिंग के दौरान पेट्रोल टैंकर फटने से 3 की मौत

A
ASHISH KUMARलेखक

वैशाली : इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है कि वैशाली जिले से जहां पेट्रोल टैंकर फटने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है।

मामला वैशाली जिले के हाजीपुर-मुजफ्फपुर NH 22 की बताई जा रही है जहां करमाला चौक गोढ़ीया के निकट वेल्डिंग के दौरान ही पेट्रोल टैंकर ब्लास्ट कर गया। जिससे 3 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। अचानक हुए इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। इधर हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

ऋषभ की रिपोेर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें