Live

BIG BREAKING

लोहरदगा में सांसद धीरज साहू के घर आज फिर IT की हो रही सर्वे

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से जहां राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के लोहरदगा स्थित पैतृक आवास पर जिओ सर्विलांस के साथ आईटी की टीम पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. तीन गाड़ियों में आईटी की टीम साहू परिवार के तीन सदस्यों को लेकर पहुंची है. गेट बंद कर जांच पड़ताल की जा रही है. परिवार के नजदीकी लोगों को अंदर आने की इजाजत नहीं है.



गौरतलब है कि सांसद धीरज प्रसाद साहू के कई ठिकानों पर पिछले 6 दिसंबर से आईटी की टीम लगातार जांच कर करोड़ों रुपये बरामद कर ली है. बता दें कि आयकर विभाग की टीम सांसद के रांची स्थित आवास पर छापेमारी कर छह सूटकेस जेवरात और कागजात जब्त की. वहीं आईटी की टीम ने ओड़िशा के बोलांगीर, संबलपुर और टिटलागढ़ से करीब 353.50 करोड़ रुपये की गिनती पूरी कर ली है. आज सांसद धीरज प्रसाद साहू के लोहरदगा स्थित पैतृक घर पर जिओ सर्विलांस के साथ आईटी की टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी है. तीन गाड़ियों में आईटी की टीम साहू परिवार के तीन सदस्यों को लेकर पहुंची और सभी से पूछताछ कर रही है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें