Live

BIG BREAKING

सीतामढ़ी में निगरानी टीम ने शिवहर के राजस्व कर्मचारी को 10 हजार रुपये घूस लेते दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सीतामढ़ी : बड़ी खबर सीतामढ़ी से है जहां डुमरा के कैलाशपुरी से निगरानी विभाग की टीम ने शिवहर जिले के राजस्व कर्मचारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी राजस्व कर्मचारी कैलाशपुरी पुल के नजदीक शिवहर जिले के पुरनहिया अंचल के रहने वाले विनोद नाम के व्यक्ति से जमीन के दस्तावेज में सुधार करने के नाम पर घूस ले रहा था. इसी दौरान पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार देर शाम राजस्व कर्मचारी को दबोच लिया.

गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी डुमरा का रहने वाला है जो शिवहर के पुरनहिया अंचल में पदस्थापित है. राजस्व कर्मचारी के गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पकड़े गए कर्मी को डुमरा थाने पर रखकर करीब 1 घंटे तक पूछताछ भी की गई, पूछताछ के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी को अपने साथ पटना ले गई.

सीतामढ़ी से राहुल कुमार लाठ की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें