BIG BREAKING : पटना में निगरानी टीम ने मौलाना मजहरूल हक यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार को 2.50 लाख घूस लेते दबोचा
Edited By:
|
Updated :28 Apr, 2026, 02:57 PM(IST)
पटना: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहांनिगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौलाना मजहरूल हक यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार सनाउल्लाह को ढाई लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि वो रिश्वत की रकम लेते समय टीम के हत्थे चढ़ गए. सनाउल्लाह ने पूछताछ में दावा किया कि वह कुलपति के कहने पर पैसे ले रहे थे. उनके इस बयान के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मच गया है. निगरानी सूत्रों के अनुसार अब कुलपति से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--