BIG BREAKING : रांची के अनगड़ा में कुएं में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत, परिवार में पसरा मातम
रांची:बड़ी खबर रांची से है जहांअनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली में सोमवार सुबह कुएं में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई. घटना से परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क़े लिए रिम्स भेज दिया.
जानकारी के अनुसार खेतों में सुबह छोटा भाई विनोद मुंडा कुएं से पानी निकालने गया था. इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर कुएं में डूब गया. भाई को डूबता देख बड़े भाई सुखराम मुंडा ने उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी. सुखराम ने अपने भाई को बचाने की काफी मशक्कत की और उसे पानी के ऊपर तक खींच भी लाया था, लेकिन कुएं में पानी का स्तर अधिक होने के कारण वह उसे बाहर नहीं निकाल सका. अंतत: दोनों भाइयों की कुएं में ही डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क़े लिए रिम्स भेजा. बताया जाता है कि विनोद मुंडा पूर्व में मिर्गी का रोगी था और वह अविवाहित था. वह अपने बड़े भाई का बेहद प्रिय था.