BIG BREAKING : बिहार निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सब-इंस्पेक्टर के कई ठिकानों पर एक साथ मारा छापा, मचा हड़कंप

Edited By:  |
 Big action by Bihar Surveillance Department

BEGUSARAI :बेगूसराय में दारोगा के घर निगरानी की टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में छापेमारी कर करीब ढाई लाख रुपया नगद, 5 लाख मूल्य के जेवरात और कुछ कागजात जब्त किए हैं।

बिहार निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

दरअसल, बांका जिले के शंभूगंज थाना में कार्यरत थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के बेगूसराय स्थित बाघी में निगरानी की टीम डीएसपी के नेतृत्व में 6 घंटे तक छापेमारी की। ब्रजेश कुमार पर 69 लाख रुपये से अधिक संपत्ति अर्जित करने का निगरानी में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद आज बांका और बेगूसराय में छापेमारी की गई।

कई ठिकानों पर एक साथ मारा छापा

निगरानी डीएसपी समीर चंद्र झा ने बताया कि बांका के शंभूगंज के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के बेगूसराय आवास पर निगरानी की कार्रवाई की गई। उन पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी थाना का संख्या 6/2024 दर्ज की गई है। उसी के बाद एक टीम का गठन किया गया, जिसमें 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया।

इसी टीम द्वारा आज उनके बाघी स्थित आवास पर छापेमारी की गई। छापेमारी में करीब 5 लाख के जेवरात करीब ढाई लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। इनके बांका के शंभूगंज स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई है। इन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद जब जांच की गई तो आय से 69 लाख अधिक की संपत्ति पायी गयी है। इसके बाद कार्रवाई चल रही है। कागजात भी बरामद किए गए हैं। आगे की कार्रवाई चल रही है।