Hindi News / भोजपुर में 6 कट्टा जमीन के विवाद में ताबड़तोड़ चली गोलियां...

मचा हड़कंप : भोजपुर में 6 कट्टा जमीन के विवाद में ताबड़तोड़ चली गोलियां...

Edited By:  |
Reported By:
bhojpur me  jamini vivad me tabartoor firing

आरा-जमीनी विवाद में भोजपुर मे एक बार फिर से बंदूके गरजी हैं..और ताबड़तोड़ फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी है..जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जमीनी के विवाद में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात बिहिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव से जुड़ा हुआ है जहां की एक पक्ष के लोग 6 कट्ठा जमीन पर कब्जा को लेकर दूसरे पक्ष से भीड़ गए. इस दौरान बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने हथियार से फायरिंग शुरू कर दी जिसमें 4 लोगों को गोली लग गई जिसमें शंकर राय, राहुल कुमार राय, विकास कुमार राय, और विक्की कुमारी को गोली लग गई है वहीं पुकारो देवी को मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं.इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में बर्ती कराया गया है.वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.