Live

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों का तांडव

पूर्व सैनिक को गोली मारकर की हत्या, घटना से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

आरा: बड़ी खबर भोजपुर से है जहां जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत कारीसाथ गांव में शनिवार अहले सुबह अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने सेवानिवृत्त पुलिस जवान को गोली मारी. घटना के बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार गजराजगंज ओपी के कारीसाथ गांव में शनिवार को अपराधियों ने वृद्ध कन्हैया प्रसाद यादव के घर में घुसकर उन पर फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद वे घटना स्थल पर ही घायल हो गए. इसके बाद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया. अपराधियों की सुराग जुटाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना पूर्व शत्रुता या किसी आपसी विवाद से जुड़ी हो सकती है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

गांव में इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों और पड़ोसियों का कहना है कि कन्हैया प्रसाद यादव हमेशा शांत और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति रहे हैं और उनकी हत्या से पूरे क्षेत्र में भय और आशंका का माहौल है. हालांकि इस मामले की पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है.

आरा से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें