Hindi News / बोलीं-प्रशांत किशोर बेटे की मौत को राजनीतिक मुद्दा बनाकर उठा रहे चुनावी फायदा

भरत की मां के बयान पर हलचल तेज : बोलीं-प्रशांत किशोर बेटे की मौत को राजनीतिक मुद्दा बनाकर उठा रहे चुनावी फायदा

Edited By:  |
bharat tiwari ki maa ka gambhir aarop

पटना: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच भरत तिवारी की मां ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की मौत को राजनीतिक मुद्दा बनाकर चुनावी फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि परिवार इस संवेदनशील मामले पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं चाहता और केवल निष्पक्ष जांच व न्याय की उम्मीद रखता है।

भरत तिवारी की मां नेसरकार पर जताया भरोसा

भरत तिवारी की मां ने यह भी कहा कि उन्हें बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भरोसा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार मामले की निष्पक्ष जांच कराएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। परिवार ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का समर्थन या विरोध करना नहीं, बल्कि न्याय हासिल करना है।

इस बयान पर राजनीतिक दल दे रहेप्रतिक्रिया

दूसरी ओर, इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बांकीपुर उपचुनाव के बीच यह मामला अब चुनावी चर्चा का प्रमुख विषय बनता दिखाई दे रहा है। राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से इस मुद्दें पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जबकि परिवार लगातार अपील कर रहा है कि इस मामले को राजनीतिक रंग न दिया जाए।

मामले की निष्पक्ष जांच औरन्याय की मांग

भरत तिवारी एनकाउंटर पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है और अब उनकी मां के ताजा आरोपों ने इस मामले को नई राजनीतिक दिशा दे दी है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, परिवार की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिले।