Hindi News / सब्जी तोड़ने को लेकर बढ़ा विवाद, चाकूबाजी में एक घायल

भाई- भाई में खूनी संघर्ष : सब्जी तोड़ने को लेकर बढ़ा विवाद, चाकूबाजी में एक घायल

Edited By:  |
bhai bhai me khuni sangharsh

नवादा : खबर है नवादा जिले से जहां एक भाई ही अपने भाई के खून का प्यासा बन गया। दरअसल मामूली विवाद में दोनों भाइयों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई जिसमे छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीँ घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

मामला नवादा के नगर थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां शोभ मंदिर ,गांधी आश्रम मोहल्ले में दो भाइयों के बीच छत पर लगे सब्जी तोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया पीड़ित परिजन ने घायल युवक को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ़ : सुप्रीम कोर्ट की मिली हरी झंडी, समय पर होंगे चुनाव

बताया जा रहा है कि विवाद का कारण घर के छत पर लगे सब्जी (झींगा) है जिसे तोड़ने के लिए दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया। चाकूबाजी में घायल युवक जितेंद्र मांझी ने बताया कि हमारा छोटा भाई टुन्नी मांझी के द्वारा जानलेवा हमला किया गया है।

सन्नी भगत की रिपोर्ट