बेड़ो में सड़क दुर्घटना : अनियंत्रित बाइक नहर में गिरने पर तीन युवकों की मौत
बेड़ो: रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के ककरिया-फतेहपुर मार्ग पर पोचटा नहर पुल के नीचे गिरने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कारूम गांव में मेहमानी से लौट रहे थे. घटना के अनुसार, वापसी के दौरान अंधेरे में पोचटा नहर के घुमावदार पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और तीनों युवक बाइक सहित सूखी नहर में जा गिरे. तीनों की मौके पर ही जान चली गई.
मृतकों में से एक की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड के अनुसार चांलगी बड़का टोली के रहनेवाले बताए जा रहे हैं. वहीं, अन्य दो मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.
लापुंग थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों व दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य मृतकों की पहचान के प्रयास जारी है.