बेड़ो में खबर का असर : बदहाल सड़क की हुई मरम्मती,झारखंड युवा मंच ने की थी मुख्यमंत्री से मांग
बेड़ो: झारखंड युवा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मसूद आलम की पहल पर पाड़हा जतरा से पहले जरिया-बिज्र से बारीडीह-बिज्र तक बदहाल सड़क की मरम्मती की मांग की गई थी. उक्त बदहाल सड़क की खबरकशिश न्यूजने प्रमुखता से दिखाई थी. खबर प्रसारित होने के बाद एनएचएआई ने देर रात सड़क मरम्मत करवा दी. सड़क मरम्मत की मांग झारखंड युवा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मसूद आलम ने मुख्यमंत्री से की थी. उन्होंने 3 जून को होने वाले पाड़हा जतरा से पहले सड़क दुरुस्त करने का आग्रह किया था. इस मामले पर तुरंत संज्ञान लिया गया.
मंच के अध्यक्ष मसूद आलम ने बताया कि बदहाल सड़क की मरम्मत पूरा कर दिया गया है. 3 जून के पाड़हा जतरा में देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है. उन्होंने कहा कि सड़क की दुर्दशा से हमारे राज्य की बदनामी होती.
सड़क मरम्मती का काम समय रहते पूरा पर होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया है. साथ ही उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया है कि किसी भी तरह की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सरकार के समक्ष जरूर रखें.