Live

बड़ी सफलता

जमशेदपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 1 शख्स को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से है जहां पुलिस ने 90 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

मामले में डीएसपी भोला प्रसाद ने कहा कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि मानगो दाईगुट्टू फारेस्ट ऑफिस के पीछे अपराधी व्यक्ति के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर सूरज बहादुर उर्फ थापा को 90 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है. गिरफ्त में आये अभियुक्त पर पूर्व से भी कई मामले दर्ज हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें