Live

बड़ी सफलता

जमशेदपुर पुलिस ने मोबाइल और रुपये छिनतई मामले में 8 लोगों को पकड़ा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से है जहां पुलिस ने मोबाइल व रुपये की छिनतई करने के मामले में कुल8बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों में तीन नाबालिग लड़के भी शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि मोबाइल छिनतई करने के मामले में बिष्टुपुर की पुलिस टीम ने 8 आरोपी युवकों को अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्तार सभी आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इसका खुलासा आज सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में किया. गिरफ्तार आरोपियों में गोलू कुमार सिंह,आदित्य राज सिंह,विशाल कुमार,पंकज कुमार,रवि कुमार व तीन नाबालिग शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो बाइक,स्कूटी,मोबाइल आदि बरामद किया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें