Hindi News / 30 किलो का 2 IED बम बरामद, पुलिस ने किया डिफ्यूज

बड़ी सफलता : 30 किलो का 2 IED बम बरामद, पुलिस ने किया डिफ्यूज

Edited By:  |
badi safalta

हजारीबाग: बड़ी खबर हजारीबाग से जहां आज विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बसवानवा गांव के दक्षिण बसावा जंगल से पुलिस ने30किलो का 2 आईडी बम बरामद किया है.

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बसवानवा गांव के दक्षिण बसावा जंगल में 30 किलो का दो आईडी बम झाड़ी में छिपा कर रखा हुआ था. सूचना का सत्यापन हेतु पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर हजारीबाग सीआरपीएफ 22 बटालियन सहायक कमांडेंट समादेष्टा एवं पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी विष्णुगढ़ के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान ग्राम नागी गांव के दक्षिण बसंवा जंगल में 30 किलोग्राम का बम छिपाकर रखा गया था. इस बम को झारखंड जगुआर की टीम ने निष्क्रिय किया.