अपराधी के मंसूबे विफल
गिरिडीह पुलिस ने हथियार के साथ 1 अपराधी को दबोचा
गिरिडीह : खबरगिरिडीह की जहां पुलिस ने गांवा थाना क्षेत्र से 5 जिंदा कारतूस और एक लोडेड देसी कट्टा के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया अपराधी सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था.
मामले में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिकी थी कि गांवा थाना क्षेत्र के चिंहुतिया गाँव में कुछ लोग अपराध की योजना बना रहे हैं. इसी सूचना पर उन्होंने गाँवा थाना प्रभारी के नेतृत्व में अविलम्ब टीम का गठन किया और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधी को हथियार के साथ धर दबोचा है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।