सरपट दौड़ने लगी मोदी सरकार : अमित शाह के साथ-साथ नित्यानंद राय ने भी संभाला पदभार, PM और HM का जताया आभार
NEW DELHI :केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ नित्यानंद राय ने भी पदभार संभाल लिया है। उजियारपुर से बीजेपी के सांसद नित्यानंद राय को मोदी मंत्रिमंडल में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नित्यानंद राय को केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री बनाया गया है।
अमित शाह ने गृह मंत्री के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया। कार्यभार संभालने से पहले शाह नेशनल पुलिस मेमोरियल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय जाकर भी पदभार ग्रहण किया है।
जी के नेतृत्व और माननीय गृहमंत्री श्री जी के मार्गदर्शन में पुनः केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला है। आज मैंने गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
— Nityanand Rai (मोदी का परिवार) (@nityanandraibjp)
वहीं, नित्यानंद राय ने पदभार ग्रहण करने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है और लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में पुनः केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला है। आज मैंने गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। मुझपर फिर से विश्वास जताने हेतु प्रधानमंत्री जी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।
जी का पुनः देश के गृह मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के क्रम में स्वागत किया एवं इसके पश्चात गृह मंत्रालय में माननीय गृह मंत्री जी के साथ।
— Nityanand Rai (मोदी का परिवार) (@nityanandraibjp)